लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड संगठन में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में प्लाटून कमांडर के 2314 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जा रहा है कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले इन पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
![]() |
Home गार्ड की भर्ती |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में होमगार्ड संगठन की समीक्षा की और रिक्त पदों को भरने की अनुमति दी है। इसके साथ ही कंपनी कमांडर, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ और हजारों होमगार्ड स्वयंसेवकों की भी भर्ती की जाएगी।
रिक्त पदों का विवरण:
-
कंपनी कमांडर – 1151 स्वीकृत पद, 368 कार्यरत, 783 रिक्त
-
प्लाटून कमांडर – 1121 स्वीकृत पद, 381 कार्यरत, 770 रिक्त
-
होमगार्ड स्वयंसेवक – 1,12,533 स्वीकृत पद, 71,155 कार्यरत, 43,327 रिक्त
-
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ – 439 स्वीकृत पद, 330 कार्यरत, 109 रिक्त
कुल मिलाकर 47 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सबसे ज्यादा 43,327 पद होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए हैं। इसके अलावा कंपनी कमांडर के 783, प्लाटून कमांडर के 2314 और मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के 109 पद भी शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया का लिखित विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि पंचायत चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।